PNB बैंक 444 दिन की FD पर दे रहा है ताबड़तोड़ ब्याज, सीनियर सिटीजन को दिवाली पर मिला बड़ा तोहफा
PNB BANK FD SCHEME: सुरक्षित निवेश के तौर पर एफडी में पैसे लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में वृद्धि की है।
बढ़ी हुई दरों का लाभ फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिल रहा है। इसको लकर बैंक द्वारा 5 नवंबर 2026 से नई ब्याज दरें लागू की गई हैं।
इसके तहत बैंक की 444 दिनों वाली विशेष FD स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटीजन को कहीं अधिक ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
हालांकि पंजाब नेशनल बैंक 7 दिनों के लिए भी एफडी स्कीम दे रहा है। हालांकि बैंक की स्कीम में 10 साल तक की अवधि के लिए भी एफडी हो सकती है।
बैंक द्वारा एफडी में निवेश पर सामान्य ग्राहकों के लिए अवधि के अनुसार 3 से 6.80 प्रतिशत ब्याज दर दी जाती है।
वहीं यदि वरिष्ठ नागरिक एफडी में निवेश करते हैं तो यह लाभ 7.30 प्रतिशत साला ब्याज के रूप में मिलता है। यह लाभ बैंक द्वारा 680 दिनों वाली FD पर दिया जा रहा है।
हालांकि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 444 दिनों की FD सामान्य ग्राहक यानी 59 साल तक उम्र वाले ग्राहकों को 6.70 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
इसी अवधि में यदि 60 साल या इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक निवेश करते हैं तो इस एफडी पर ब्याज दर सालाना 7.30 प्रतिशत मिलेगी।
हालांकि 80 साल की उम्र से अधिक आयु वाले सुपर सीनियर सिटीजन को यह लाभ सालाना 7.45 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से मिलता है।
