logo

Petrol Diesel Price Hike : भारत में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, तत्काल प्रभाव से लागु हुए नए रेट

 

Petrol Diesel Price Hike: हरियाणा समेत देशभर में पेट्रोल डीजल वाहन चालकों के लिए इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दे कि भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन खुदरा विक्रेता नयारा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जारी आदेश के अनुसार अब 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की भी घोषणा की है।

देश भर में 7108 पेट्रोल पंपों का संचालन करने वाली ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा ने शनिवार तड़के से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। Petrol Diesel Price Hike

इस साल की शुरुआत में, जब ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई थी, नायरा पहला ईंधन खुदरा विक्रेता था जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला था।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले तेल की कीमतों में नरमी आने पर कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिए थे। जिसके बाद एक बार फिर से आमजन को तेल कम्पनी ने बड़ा झटका दिया है।