logo

हरियाणा में आज से लगातार 3 दिन नहीं मिलेगा एक बूंद दूध, 51000 का जुर्माना

 

HARYANA NEWS: हरियाणा के लोगों को आज से अगले दिन कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। बता दे की पशुपालकों ने एलान किया है की प्रदेश में 1 अक्टूबर से लगातार 3 दिन दूध की सप्लाई ठप रहने वाली है। जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती महंगाई और चारे के दाम आसमान छूने के कारण हरियाणा के पशुपालक ने मिलकर यह बड़ा कदम उठाया है।

1 से 3 अक्टूबर तक नहीं मिलेगा दूध

अगर आप भी दूध या फिर दूध से जुडी चीजें मार्किट से खरीदते है तो बता दे की नए महीने के पहले दिन से यह सप्लाई ठप रहने वाली है। बता दे की इसके पीछे का कारण यह है की उचित दाम न मिलने और नकली दूध के कारोबार से परेशान पशुपालक को हो रहे नूखन के चलते सिरसा में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह कड़ा निर्णय लिया गया है।HARYANA NEWS

51,000 रुपये का भारी जुर्माना

पशुपालक संगठनों ने साफ कर दिया है कि यदि इस दौरान कोई भी व्यक्ति दूध बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 51,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस आंदोलन के दायरे में सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों पंजाब और राजस्थान से आने वाली दूध की सप्लाई भी शामिल रहेगी। HARYANA NEWS