logo

36.47 km/kg माइलेज के साथ Maruti Dzire ने बिक्री में तोड़े सारे रिकॉर्ड; बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार 

Maruti की कई गाड़ियां Alto, Swift, और WagonR भी उत्पादन की दृष्टि से यह आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इसको लेकर SIAM द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार Maruti Dzire भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला पैसेंजर वाहन बन गया है। 
 
Maruti Dzire ने बिक्री में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Maruti Suzuki Dzire : भारतीय कार बाजार में एकतरफा बढ़त बनाने वाली Maruti Suzuki India अपनी विभिन्न कारों की बिक्री में आगे रहती है। अब इस ब्रांड की Maruti Dzire ने 35 लाख यूनिट के कुल उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है। ऐसे में इसके साथ ही कंपनी के इस ब्रांड ने उत्पादन की दृष्टि से सबसे सफल गाड़ी का दर्जा भी पा लिया है। 


गौरतलब है कि यह सेडान कार Dzire मारुति सुजुकी द्वारा 2008 में लांच की गई थी। अब 18 साल और नौ महीने के सफर में मारुति डिजायर ने 35 लाख यूनिट उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।

हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में इस गाड़ी का उत्पादन किया जाता है। हालांकि इससे पहले Maruti की कई गाड़ियां Alto, Swift, और WagonR भी उत्पादन की दृष्टि से यह आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इसको लेकर SIAM द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार Maruti Dzire भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला पैसेंजर वाहन बन गया है। 

डिजायर में हुए बदलाव


समय के साथ मारुति ने इस लोकप्रिय गाड़ी में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत Maruti Dzire का ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट भी बाजार में उतारा गया है। इस गाड़ी की भी काफी मांग देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण इसकी माइलेज है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी में यह गाड़ी 36.47 km/kg का प्रदर्शन देती है।

वहीं दूसरी ओर Maruti Suzuki India ने अब तक की अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज करने का रिकार्ड भी बनाया है। अक्टूबर महीने में कंपनी की कुल सेल 25 प्रतिशत बढ़ी है। अब यह मासिक सेल 2.76 लाख यूनिट तक पहुंच गई है।