High-Speed Corridors : देश में बनेंगे 7 हाईस्पीड कॉरिडोर, 1 हजार ट्रेन बढ़ेंगी
High Speed Corridor Project: देश में शहरों की कनेक्टिविटी और अधिक तेज होने जा रही है। इसके तहत 7 नए हाईस्पीड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं विभिन्न रूटों पर 1 हजार नई रेल गाड़ियां भी बढ़ाई जाएंगी। इससे लोगों के बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
देश में रेल गाड़ियां काफी ओवार लोडिड रहती हैं। विशेषकर त्योहारों के मौके पर स्थिति बहुत ही गंभीर हो जाती है। ऐसे में नए कॉरिडोर और नई रेल गाड़ियां आने वाले दिनों में यात्रियों को सुगमता भरा सफर देंगी। ऐसे में रेलवे ने 7 हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की है।
इसके साथ ही 1 हजार से ज्यादा नई रेल गाड़ियां भी चलाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत दिल्ली से ही 4 रूट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें दिल्ली से हावड़ा, दिल्ली से गुवाहाटी, दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से चेन्नई के हाईस्पीड कॉरिडोर देश के चारों महानगरों के साथ-साथ पूर्वोत्तर को भी जोड़ेंगे।
इसके तहत देश के कई बड़े शहर जैसे कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, पटना, वाराणसी, भागलपुर, भोपाल, ग्वालियर भी जुड़ जाएंगे। वहीं नई रेल गाड़ियां चलने से व्यस्त रेलवे मार्गों पर टिकट आसानी से कन्फर्म हो सकेगी।
इसके तहत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि नइ सभी व्यस्त 7 रेल कॉरिडोर पर 4 रेलवे ट्रैक रहेंगे। इसके तहत दिल्ली–मुंबई, चेन्नई–कोलकाता, मुंबई–चेन्नई और दिल्ली–हावड़ा रूट को जोड़ा जा रहा है। हालांकि इसके साथ ही दिल्ली–चेन्नई, मुंबई–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी संपर्क रूट भी इसमें शामिल हैं। इससे इन सभी रूटों पर जहां यात्री गाड़ियों को बेहतर संचालन का रास्ता मिलेगा, वहीं माल ढुलाई में भी तेजी आएगी।
देश में कुल 69181 किलोमीटर रेल लाइन
फिलहाल की बात की जाए तो देश में 69181 किलोमीटर लंबी रेल लाइन हैं। वहीं इसमें भी 41 प्रतिशत यात्रियों का बोझ सिर्फ 16 प्रतिशत रेल लाइन पर ही है। वहीं नए बनने वाले 7 रेल कॉरिडोर 11051 किलोमीटर लंबे होंगे।
