हरियाणा के किसान ने नवाचार से बदल की खेती, हर महीने 2 लाख रुपये की कमाई
आज के दौर में चारों ओर एक ही बात सुनने को मिलती है कि खेती घाटे का सौदा बन गई है, लेकिन कई ऐसे किसान भी हैं, जो अपने नवाचार और मेहनत से न सिर्फ अपनी अलग पहचान बना रहे हैं, बल्कि अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। यही कर दिखाया है हरियाणा के झज्जर जिला के दुलीना गांव के किसान राणजीत सिंह सिंगरोहा ने।
रणजीत सिंह ने परंपरागत खेती को छोड़कर खेती में नवाचार अपनाया है। क्योंकि कृषि की पुरानी पद्धति में लगात बढ़ रही थी और आमदनी में कमी आ रही थी। इससे सिंगहरोहा ने खेती में नए विकल्पों को अपनाया। इससे वह प्रति माह 2 लाख रुपये से भी अधिक कमाई कर रहा है। क्योंकि रणजीत सिंह की सालाना कमाई 25 लाख रुपये तक होती है।
गांव दुलीना निवासी रणजीत सिंह एक प्रगतिशील किसान हैं। पिछले कुछ सालों से रणजीत सिंह 2 एकड़ में देशी गाजर की खेती शुरू करते हुए इस काम को आगे बढ़ाया और अब वे 44 एकड़ में सब्जियाें की खेती कर रहे हैं।
रणजीत सिंह बताते हैं कि कुल 44 एकड़ में से 40 एकड़ में वे गाजर उगाते हैं, जबकि चार एकड़ में टमाटर की फसल लेते हैं। इससे उन्हें सालाना करीब 25 लाख की कमाई होती है। यानी वह हर माह 2 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैँ।
कई साल पहले छोड़ी परंपरागत खेती
रणजीत सिंह ने करीब 9 साल पहले ही खेती में नवाचार शुरू करते हुए सब्जी का उत्पादन शुरू किया था। तब शुरूआत में गाजार की खेती की। यह भी महज 2 एकड़ में। रणजीत सिंह की देसी गाजर का ऐसा जादू चला कि लगातार इसका विस्तार होता चला गया। हालांकि रणजीत सिंह कहते हैं कि खेती में लाभ लेने के लिए सही प्रशिक्षण जरूरी होता है। वहीं सब्जियों को बेचने के लिए मंडी प्रबंधन भी जरूरी है।
