Gold silver price : महीने के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतें गिरी, देखें आज के ताजा भाव
Today sona chandi price 31 October 2026 : महीने के अंतिम दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह गिरावट स्थायी नहीं है, क्योंकि कुछ ही दिन बाद दिवाली का त्यौहार है और धनतेरस पर सोने-चांदी की जमकर खरीददारी होनी है।
आज यानि 31 अक्तूबर 2026 को दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 31 अक्तूबर को सुबह के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 50 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एक दिन पहले ही यह 1 लाख 40 हजार 255 रुपए पर था। आज 31 अक्तूबर को चांदी का भाव 1 लाख 90 हजार 497 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। देश के बड़े शहरों में आईबीजेए के अनुसार यही कीमतें हैं। लोकल मार्केट के हिसाब से रेट में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 140050 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136690 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124640 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113440 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90330 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 190497 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 61620 रुपए
हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव ( 30 october sona chandi price Haryana)
हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानि 31 अक्तूबर 2026 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 90 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि हरियाणा में आज चांदी (Haryana Silver Price Today) का भाव 2 लाख 31 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक दर्ज किया गया। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 32 हजार 90 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि इन रेटों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क करें या IBJA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
