सोना ₹3760 तो चांदी ₹10000 लुढ़की, देखें आज देशभर में नए रेट
GOLD SILVER PRICE TODAY : अगर आप भी सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बता दे की वीकली बेसिज पर दोनों धातुओं में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।
हफ्ते के अनुसार बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3760 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ चांदी की कीमतें में भी 10 हजार तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के लिए बता दे की इस सप्ताह सोने का वैश्विक भाव 0.7 प्रतिशत कमजोर हुआ।
वहीँ एक्सपर्ट की माने तो अगले हफ्ते सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। त्योहारी सीजन के चलते भारत के कई राज्यों में दीवाली तक उछाल देखने को मिल सकता है।
देश के कुछ बड़े शहरों 24K 22K गोल्ड रेट
- दिल्ली 135500 147810
- मुंबई 135350 147660
- अहमदाबाद 135400 147710
- चेन्नई 135350 147660
- कोलकाता 135350 147660
- हैदराबाद 135350 147660
- जयपुर 135500 147810
- भोपाल 135400 147710
- लखनऊ 135500 147810
- चंडीगढ़ 135500 147810
चांदी की चाल
सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।18 अक्टूबर की सुबह चांदी की कीमत 230000 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है। वहीँ पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में 10 हजार की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बता दे की इस शाल जनवरी में चांदी की कीमतें अपने पीक पर थी तब 4 लाख से कीमतें ऊपर चली गई थी।
