logo

पेट्रोल-डीजल से उम्रभर मिलेगा छुटकारा! डेली यूज के लिए दिवाली पर खरीदें 145km की रेंज वाली EV

Bgauss electric scooter: यह राइड यूटिलिटी व्हीकल यानी RUV डेली यूज में जहां पेट्रोल का खर्च बचाता है, वहीं प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे झंझटों से भी दूर रखता है। साथ ही इसके बड़े पहिए बेहतर संतुलन बनाते हैं। 
 
पेट्रोल-डीजल से उम्रभर मिलेगा छुटकारा!

Bgauss electric scooter: आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषकर लोकल आने जाने के में प्रतिदिन प्रयोग के लिए हर कोई पेट्रोल वाहनों से बचता है।

 

ऐसे में BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में आ गया है। यह स्कूट एक बार फुल चार्ज होने पर 145km तक चलता है।

 

साथ ही इसकी बॉडी मेटल में और 75kmph तक की स्पीड मिलती है। ऐसे में यह स्कूटर डेली यूज के लिए बहुत ही जबरदस्त है। 

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग लगतार बढ़ रही है। ऐसे में बीगाउस कंपनी द्वारा एक शानदार स्कूटर पेश किया गया है।

bgauss ruv 350 स्कूटर अपने डिजाइन और प्रदर्शन के हिसाब से जबरदस्त है। यह राइड यूटिलिटी व्हीकल यानी RUV डेली यूज में जहां पेट्रोल का खर्च बचाता है, वहीं प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे झंझटों से भी दूर रखता है। साथ ही इसके बड़े पहिए बेहतर संतुलन बनाते हैं। 


आकर्षक डिजाइन मजबूत मेटल बॉडी 


bgauss ruv 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बहुत ही आकर्षक बनाया गया है। साथ ही इसकी मजबूत मेटल बॉडी इसको विशेष बना रही है।

इस स्कूटर का डिजाइन भारतीय सड़कों के हिसाब से बहुत ही प्रफेक्ट माना जाता है। साथ ही इसमें कंपनी द्वारा 16 इंच के बड़े बड़े एलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं, जो बेहतर संतुलन के साथ उबड़खाबड़ रास्तों के लिए आरामदायक है।

इसके कारण स्कूटर को 160 mm की ग्राउंड क्लियरेंस मिल जाती है। साथ ही स्कूटर और इसकी बैटरी पर कंपनी 3 साल या 36,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। 


दमदार बैटरी पैक, शानदार रेंज
यदि स्कूटर या दुपहिया वाहनों की श्रेणी की बात की जाए तो यह स्कूटर काफी विशेष है। इसमें 2.3 kWh और 3 kWh की एडवांस्ड LFP बैटरी के ऑप्शन दिए जा रहे हैँ।

क्योंकि LFP बैटरी की उम्र काफी लंबी होती है और इसके साथ ही यह सुरक्षित रहती है। इस स्कूटर में 3 kWh वाली बैटरी 145 किमी की रेंज देती है।

यह बैटरी पैक Max मॉडल में मिल रहा है। जबकि स्कूटर 2.3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट में भी आता है। इससे 105 किमी की रेंज मिलती है। 

घर पर कर सकते हैं चार्ज


इस स्कूटर को घर पर ही आसानी से चार्ज किया जा सकता है। हालांकि चार्जिंग में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। 5.8 सेकेंड में यह स्कूटर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाता है।

इसके अलावा 15 से 22 लीटर तक का अंडर सीट बूट स्पेस इसको और भी बेहतर बना रहा है। यानी इसमें सामान और चार्जर आसानी से रखे जा सकते हैं।

इस स्कूटर की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.09 लाख रुपये है, जबकि यह रेंज 1.38 लाख रुपये तक की है।