DA hike 2026: दशहरे से पहले कर्मचारियों की होगी चांदी! 3-4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी
DA HIKE UPDATE 2026 : त्यहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे महंगाई भत्ते (DA HIKE ) में इसबार जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दे की दशहरे से पहले DA बढ़ाने को लेकर एलान हो सकता है।
फिलहाल बता दे की केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई के लिए कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
अक्टूबर की सैलरी में लाभ
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉयी फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार दशहरा से पहले जुलाई चक्र के लिए डीए की घोषणा कर सकती है। कर्मचारी उम्मीद कर सकते हैं कि डीए (DA) वृद्धि अक्टूबर के वेतन में जमा हो जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार के कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग से डीए (DA) की अगली किस्त की घोषणा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।
1 करोड़ से ऊपर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बार महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए ( DA HIKE ) 63-64 फीसदी हो सकता है। इस फैसले से केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
DA बढ़ने पर सैलरी
एक कर्मचारी का मूल वेतन 18000 रुपये है। वर्तमान में वह 10,000 रुपये के 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर हैं।DA HIKE
अगर इस बार यह 64 प्रतिशत है तो डीए 11520 रुपये होगा। उम्मीद की जा रही है की आने वाले दिनों में इसका लाभ कर्मचारियों को मिलने वाला है।
