सोना चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! लगातार गिर रहे गोल्ड के दाम, दीवाली पर गिरेंगी या बढ़ेंगी कीमतें, जानें ?
Gold silver price update : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक साल की बात करें तो पहली बार इस प्रकार की कमी देखी जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दर्ज हो रहा है। अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। इसके कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।
सोने की कीमतों में गिरावट का एक मुख्य कारण भविष्य में महंगाई की चिंताएं भी हैं। इसके अलावा अमेरिका द्वारा सख्त मौद्रिक नीति जारी किए जाने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। यह प्रमुख कारण हैं जो सोने की कीमतों में कमी ला रहे हैं।
क्या हैं सोने की कीमतों की सच्चाई
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX की बात की जाए तो सोने के वायदा भाव में करीब 3.50% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं रिटेल बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले कीमतें और भी नीचे जा सकती हैं।
सोने के वर्तमान रेटों की बात की जाए तो 23 अक्टूबर तक 141630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रहा। यानी एक सप्ताह में सोने की कीमत 4796 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। अब त्योहारी और शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में यह लोगों को राहत देने वाली खबर है। क्योंकि शुक्रवार को भी वैश्विक बाजार में सोने की कीमत घटकर तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बात की जाए तो सोने की कीमतों में 4 प्रतिशत की गिरावट रही है। क्योंकि यह गिरावट ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक होनी है। यह बैठक 27-28 अक्टूबर को होगी।
अंतरराष्ट्रीय कारण भी हैं
सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते भी आई है। क्योंकि पहले से ही ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है। वहीं अब हूती द्वारा सऊदी अरब पर हमले शुरू कर दिए गए हैं। इसके चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गहरा असर पड़ने की आशंका बन रही है। परिणाम स्वरूप ब्रेंट क्रूड ऑयल पिछले 5 महीने से अधिक के उच्च रेट तक पहुंच गया है।
