37.7 C
Panipat
April 20, 2024
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat COVID-19

पानीपत मे 71 दिन में सबसे कम 13 नए केस मिले, 15 दिन बाद एक्टिव केसाें में 58.80 प्रतिशत की कमी

वॉयस ऑफ़ पानीपत कुलवन्त सिंह :-15 दिनाें से कोरोना के केस कम हो रहे हैं। रविवार काे 13 नए केस मिले हैं। जोकि 71 दिनों बाद सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 26 जुलाई काे 11 केस मिले थे। रविवार काे 1157 रिपाेर्ट आई है, इसमें 1144 नेगेटिव मिलीं। यानी 1.12 प्रतिशत लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। ये इतने सैंपलाें के हिसाब से सबसे कम केस हैं। 26 जुलाई काे 11 केस मिले थे।जिले में अबतक 93 मौतें हो चुकी हैं। अक्टूबर में अब तक कुल 4 लाेगाें की जान गई है। कुल केसाें का आंकड़ा 7519 पर पहुंच गया है। इनमें से 6795 केस रिकवर हाे चुके हैं। अब 564 केस एक्टिव हैं और 67 अनट्रेस हैं।

केसाें में लगातार कमी और ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा बढ़ने से 15 दिनाें में एक्टिव केसाें में भारी कमी आ गई है। जिले में 20 सितंबर तक 1369 एक्टिव केसाें के साथ प्रदेश में पहले नंबर पर था ताे वहीं अब जिले में 564 केस एक्टिव हैं। 15 दिनाें में रिकाॅर्ड 805 लाेगाें ने काेराेना काे हराया है। यानी 58.80% की कमी आई है। 52 दिनाें में एक्टिव केस सबसे कम स्तर पर हैं। यही स्थिति रही ताे अगले 10 दिनाें में एक्टिव केसाें में 90 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- बाइक सवार नशा तस्कर 2 किलो 240 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले में अब नहीं चलेंगी 10 साल पुरानी स्कूल बसें

Voice of Panipat

खुशखबरी, हरियाणा में हर तरह की अनियमित कालोनियां होंगी नियमित

Voice of Panipat