logo

टाइगर श्रॉफ को  जमीन पर सोते देख ,क्या कहा मां आएशा ने जानिए

 

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) -: क्या आपने कभी किसी फिल्म स्टार को जमीन पर सोते देखे है,वो भी एक ऐसे स्टार जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा  सुर्खियों में रहते हैं।    सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो और उनकी 6 पैक ऐब्स वाली तस्वीर शेयर होती रहती हैं। वहीं फैंस उनकी फिजिक को बहुत पसंद करते हैं और फिटनेस के मामले में उन्हें फॉलो भी करते हैं। समझ गए होंगे आप,हम बात कर रहे हैं  बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की जिनकी  एक तस्वीर इन दिनों  सोशल मीडिया पर खूब  शेयर हो रही है, जिसमें टाइगर श्रॉफ जमीन पर सोते हुए नज़र आ रहे हैं।उनकी इस तस्वीर को शेयर करने वाला और कोई नहीं बल्कि खुद उनकी मां आयशा श्रॉफ है। आयशा ने यह फोटो  शेयर करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बता दें कआयशा श्रॉफ अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने टाइगर की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह जमीन पर सो रहे हैं। आयशा ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'कड़ी मेहनत के बाद गहरी नींद, तुम पर बहुत गर्व है मेरे बेटे।'

टाइगर श्रॉफ को  जमीन पर सोते देख ,क्या कहा मां आएशा ने जानिए

इससे पहले आयशा ने टाइगर और कृष्णा श्रॉफ की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में टाइगर और कृष्णा साथ में नज़र आ रहे हैं। इस फोटो का कैप्शन भी आएशा ने जोरदार लिखा है और कहा है- 'गुंडा-गुंडी।' टाइगर के जमीन पर सोने वाले इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और एक्टर के फैंस उनकी इस सिंपलीसिटी की तारीफ भी कर रहे हैं। आएशा ने एक बार पहले भी टाइगर की इस तरह तारीफ की थी, जब वो फिल्म बागी के लिए ठंड में शर्टलेस होकर सीन शूट कर रहे थे।

टाइगर श्रॉफ को  जमीन पर सोते देख ,क्या कहा मां आएशा ने जानिए

उस वक्त भी आएशा ने टाइगर श्रॉफ की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। अगर आएशा श्रॉफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नज़र मारे तो पता चलता है कि आएशा अक्सर टाइगर और फैमिली की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उनके फोटो कैप्शन भी काफी अलग होते हैं। बागी-3 के रिलीज के वक्त भी उन्होंने टाइगर की फिल्म का काफी प्रमोशन किया था।

VOICE OF PANIPAT TEAM