90 के दशक की लेडी सुपरस्टार, जिन्होंने बाप-बेटे के साथ किया ऐसा काम की दीवाना हुआ पूरा हिंदुस्तान, देखें वीडियो
90's Superstar Girl : भारतीय सिनेमा का सफर जितना पुराना और विशाल है, सिने जगत की हस्तियों की कहानियां भी उतनी ही रोचक हैं। फिल्मी जगह में कलाकारों के बीच ऐसे-ऐसे किस्से हैं, जो अपने आप में बहुत चर्चित रहे हैं। ऐसा ही किस्सा एक जानीमानी फिल्मी अदाकारा की है। हालांकि यह अदाकारा 90 के दशक की लेडी सुपरस्टार रह चुकी हैं। इनका नाम है माधुरी दीक्षित।
-1793618453767.webp)
माधुरी दीक्षित के कई प्रसिद्ध किस्से हैं, जो हर किसी को हैरान व रोमांचित कर देते हैं। इसमें सबसे प्रमुख है कि उन्होंने फिल्मी सफर में बाप और बेटे की जोड़ी के साथ फिल्म में रोमांस किया है।
हालांकि हिंदी फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक अदाकारा रही हैं, लेकिन 90 के दशक की बात की जाए तो माधुरी दीक्षित का अपना ही स्थान है। उनकी चर्चा इसलिए भी होती है कि उन्होंने जानेमाने एक्टर विनोद खन्ना और उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म में रोमांच किया।

विनोद खन्ना के साथ किया रोमांटिक किरदार
माधुरी दीक्षित ने 1988 में आई फिल्म दयावान में विनोद खन्ना की पत्नी का किरदार निभाते हुए शानदार अभिनय किया। इस फिल्म की काफी चर्चा रही और पर्दे पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहीं 1997 में आई फिल्म मोहब्बत में माधुरी दीक्षित विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ नजर आईं।
