शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा से कहा- आप हमारी दुनिया हैं
Jun 21, 2021, 12:04 IST
वायस ऑफ पानीपत :- बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने पति राज कुंद्रा के लिए फादर्स डे के अवसर पर एक खास मैसेज शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने अपने पति राज, बेटी समीशा और बेटे वियान राज के साथ स्विमिंग पूल में नहाते वक्त की तस्वीर पोस्ट की.
फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा, प्रिय कुकी, दुनिया के लिए आप सिर्फ एक पिता हैं लेकिन हमारे परिवार के लिए तुम दुनिया हो. हमारे बच्चे वीवान राज और समीशा आपकी जिंदगी में आने के लिए काफी भाग्यशाली हैं. हमारी जिंदगी में आने और दुनिया के सबसे अच्छे पापा होने के लिए धन्यवाद
TEAM VOICE OF PANIPAT
