logo

Old Superhit Songs: 47 साल के धर्मेंद्र का 20 साल की हीरोइन के साथ चला जादू, 5 गाने हुए हुए सुपरहिट

1983 में रिलीज हुई नौकर बीवी का। इस फिल्म ने उस समय कई स्तरों पर प्रसिद्धि पाई। इसमें स्टारकास्ट के साथ फिल्म की दिलचस्प कहानी और कॉमेडी। इससे भी अधिक इस फिल्म की चर्च इसके गानों के लिए होती है। 
 
धर्मेंद्र के 5 गाने सुपरहिट हुए गाने

Old Superhit Songs: हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्मों का जिक्र आते ही बॉलीवुड के ही-मेन धर्मेंद्र का नाम सबसे पहले आता है। धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इनमें से एक फिल्म इसलिए भी खास है कि इसमें धर्मेंद्र 47 साल की उम्र में 20 साल की हीरोइन के साथ काम किया। इस फिल्म के 5-5 गाने सुपरहिट हुए।
 

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 1983 में रिलीज हुई नौकर बीवी का। इस फिल्म ने उस समय कई स्तरों पर प्रसिद्धि पाई। इसमें स्टारकास्ट के साथ फिल्म की दिलचस्प कहानी और कॉमेडी। इससे भी अधिक इस फिल्म की चर्च इसके गानों के लिए होती है। 
 

इस फिल्म में जहां धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में रहे, वहीं उनके साथ रीना रॉय, राज बब्बर और अनिता राज नजर जैसी कास्ट ने फिल्म को प्रसिद्धि के शिखर तक पहुंचा दिया। Vop उस जमाने में इस फिल्म के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए। फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि हर किसी की जुबान पर इसका टाइटल साेंग था। 

 

बेशक यह फिल्म अपनी विभिन्न विशेषताओं के कारण चर्चित रही, लेकिन उस समय अनिता राज फिल्मों के साथ-साथ अपनी उम्र के लिहाज से भी काफी नई थीं। इस जोड़ी ने उम्र की सीमा को पीछे छोड़ कर दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी की आज भी इसका असर दिखता है। 

 अपने जमाने की स्टार कास्टिंग

43 साल पहले बनी इस फिल्म में अपने जमाने की स्टारकास्ट रही। फिल्म निर्देशन राजकुमार कोहली और निर्माता निशी कोहली रहीं। वहीं फिल्म में कास्टिंग की बात करें तो उस दौर के सुपरहिट हीरो धर्मेंद्र थे। इसके अलावा रीना रॉय, अनिता राज के साथ राज बब्बर, कादर खान, प्राण, ओम प्रकाश, विनोद मेहरा और एके हंगल जैसे कलाकारों ने फिल्म को काफी दमदार बना दिया। VOPऐसे में 47 साल के धर्मेंद्र के साथ जब 20 साल की अनिता राज ने फिल्म की तो इस फिल्म में काफी प्रसिद्धि बटोरी।

फिल्म के 5 सुपरहिट गाने

इस फिल्म को अपनी स्टारकास्टिंग और शानदार स्टोरी के साथ-साथ इसके गीतों के लिए भी याद किया जाता है। क्योंकि फिल्म में बप्पी लहरी का संगीत काफी जीवंत रहा। इस पर अंजान के गीतों को जब किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज मिली तो गानों में नई जान आ गई। इसके सभी पांचों गाने बेहद प्रसिद्ध हुए। इसमें पहले नंबर पर जमाना तो है नौकर बीवी का गाना रहा। इसको आवाज दी किशोर कुमार और निशी कोहली ने। 


वहीं आशा भोसले और किशोर कुमार ने क्या नाम है तेरा गीत गाया। इन्हीं की आवाज में यार मिला प्यार मिला गाना उस समय में हर महफिल की जान रहा।VOP_Anilchoudhary  साथ ही एक गाना मैं नहीं दूं को संगीतकार बप्पी लहरी और आशा भोसले ने आवाज दी। वहीं इस फिल्म को पांचवां गाना ओ मेरे सजना.. आशा भोसले की आवाज में अमर हो गया।