logo

90 के दौर में हर जुबां पर होता था यह मधुर गीत, आज भी हर रविवार को होता था टीवी पर प्रसारण, आप भी देखें कुमार सानू और आशा भोसले का ये कालजयी गाना 

Bollywood Superhit Song : प्रसिद्ध गाना 1992 में आई फिल्म जान तेरे नाम में गाया गया था। इस गाने को उस समय के मशहूर पार्वश्व गायक कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी आवाज से और भी जीवंत कर दिया।
 
प्रसिद्ध गाना 1992 में आई फिल्म जान तेरे नाम में गाया गया था। इस गाने को उस समय के मशहूर पार्वश्व गायक कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी आवाज से और भी जीवंत कर दिया।

Old Superhit Song : हिंदी सिनेमा का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर काफी अधिक रहता है। विशेषकर फिल्मी गीतों का। सभी किसी ने किसी फिल्मी गाने को अपने जीवन से जरूर जोड़ते हैं। विशेषकर पुराने गानों में यह खूबी अधिक रहती थी। 90 के दशक का एक ऐसा ही गाना है, जिसकी मधुरता हर किसी की जुबां पर होती थी। इतना ही नहीं इस गाने का प्रसारण भी हर रविवार को टीवी पर किया जाता था।


यह प्यार भरा तराना यानी लव हिट साॅंग लोगों की यादों से आज भी जुड़ा हुआ है। हम लाख छुपाएं प्यार मगर... गीत को इतना अधिक पसंद किया गया कि घरों में होने वाले ऑडियो कैसेट्स के संग्रह में भी यह गाना जरूर मिलता था। इस गाने के प्यार भरे मीठे बोल लोगों के अपनी धुन में बांध लेते थे। 

यह प्रसिद्ध गाना 1992 में आई फिल्म जान तेरे नाम में गाया गया था। इस गाने को उस समय के मशहूर पार्वश्व गायक कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी आवाज से और भी जीवंत कर दिया। आज भी यह गाना लोगों की यादों को ताजा कर रहा है। सिर्फ गाना ही नहीं, इस गाने के दृश्य भी आंखों के आगे घूम जाते हैँ। 

शानदार संगीत के साथ बंधता है समां


इस गीत के बोल जितने प्यारे हैं, उतना ही आकर्षक व कर्णप्रिय संगीत भी इसको हिट बनाता है। इस गाने  के लिए तब की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने संगीत तैयार किया। वहीं फिल्म का निर्देशन दीपक बलराज विज ने किया। जबकि रॉनित रॉय और फरहीन इस फिल्म में मुख्य किरदार थे। 

कालेज के प्यार की कहानी, युवाओं के सिर चढ़ कर बोली


दरअसल इस फिल्म की कहानी कॉलेज के प्यार पर आधारित थी। जो युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही थी। लड़कपन के अंदाज को इस फिल्म में जिस प्रकार दिखाया गया, हर कोई उसे अपने जीवन से जोड़ कर देख रहा था। क्योंकि इसमें  छुप-छुपकर मिलने के साथ- साथ प्यार पर जमाने के पहरे को जीवंत तरीके से दिखाया गया। 

रिलीज के साथ ही छा गया गाना


जैसे ही यह मधुर गीत हम लाख छुपाएं प्यार मगर रिलीज हुआ, युवाओं ने इससे हाथों-हाथ  लिया। इस गाने का रोमांटिक म्यूजिक और फिल्मांकन हर किसी के दिल में उतर रहा था। इसके कारण गाने का जादू ऐसा चला, जिसने हिंदी फिल्म संगीत में इतिहास रच दिया। 

हम लाख छुपाएं प्यार मगर के लिरिक्स
हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा
लेकिन छुप छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएगा

तुम कितने भोले भाले हो हर बात को खेल समझते हो
मैं जब दुनिया की कहता हूं तुम अपने दिल की कहती हो
यह प्यार हमारा रब जाने


लेकिन छुप छुप के ...
ये मस्त हवा महकी ये फिजा आंखों में नशा सा छाता है
इक रंग खुशी का आता है इक रंग खुशी का जाता है
ये मीठा मीठा दर्द मुझे दिन रात यूं ही तड़पाएगा
लेकिन छुप छुप के ...


तुम इन बांहों के घेरे में आंखें बंद करके सो जाओ
कल क्या होगा ये भूल के तुम मीठे सपनों में खो जाओ
मैं रखवाला इस तन मन का जो होगा देखा जाएगा
लेकिन छुप छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएगा