2000 के दशक में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी ने मचाया था धमाल, आज भी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर है ये 5 गाने
Imran Hashmi and Himesh Reshammiya old Superhit Song: : बालीवुड में यूं तो एक से बढ़कर एक पार्श्व गायक हुए हैं, लेकिन कुछ आवाज ऐसी हैं, जिनका जादू हमेशा लोगों को दिलों पर चलता है। इनमें से ही एक पार्श्व गायक की आवाज सुनते ही मन में तरंग उठने लगती हैं। उनका नाम है हिमेश रेशमिया। दरअसल 27 नवंबर को सिनेमा घरों में फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज हो रही है। इस फिल्म के गानों को आवाज हिमेश रेशमिया ने दी है। फिल्म के कुछ गाने काफी प्रसिद्ध हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर लोग हिमेश रेशमिया के पुराने गीतों को याद कर रहे हैं।
फिल्म गनमास्टर जी9 में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी हैं। हिमेश रेशमिया की आवाज और इमरान हाशमी की कैमेस्ट्री काफी पसंद की जाती है। ऐसे में उनकी नई आने वाली फिल्म के गीत अफसाना बनाया आपने, दो दिन की जिंदगी एवं दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर को लोग रिलीज हाेने के साथ ही काफी पसंद कर रहे हैं।
इस जोड़ी ने कई ऐसे गीत दिए हैं, जो लोगों को दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं। आइए ऐसे 5 गीतों के बारे में आपको बताते हैं, जो इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी के खास बन गए। इन गीतों ने 2000 के दशक में ऐसा धमाल मचाया कि संगीत की दुनिया में नया इतिहास दर्ज हो गया।
ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर रहे गाने
यदि इन सुरपहिट जोड़ी के ब्लॉकबस्टर गानों की बात करें तो इसकी शुरूआत 2005 से होती है। क्योंकि इसी साल हिमेश रेशमिया का गना आशिक बनाया आपने आया था। यह गाना इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की फिल्म का है। अपने दौर में यह गाना इतना हिट हुआ कि हिमेश रेशमिया की आवाज को खूब पसंद किया गया।
2005 में ही आई फिल्म आशिक बनाया आपने में हिमेश रेशमिया का गाना आपकी कशिश प्रसिद्धि के शिखर तक पहुंचा। इस रोमांटिक गीत के बोल लोगों ने खूब पसंद किए। कॉलेज स्तर कार्यक्रमों में कई युवा कलाकारों ने इस गीत की प्रस्तुति दे कर इसको अमर कर दिया।
इसके अलावा 2006 में भी उनका गाना झलक दिखला जा हिट हुआ। यह गाना इमरान हाशमी के साथ उदिता गोस्वामी की जोड़ी पर फिल्माया गया था। यह गाना इतना हिट हुआ कि रिलीज होने के साथ ही इसने लोगों की जुबां पर अपनी जगह बना ली थी। डीजे से लेकर अन्य पार्टी कार्यक्रमों में यह गाना शान बन गया।
इसके बाद 2006 में ही दिल दिया है फिल्म का गीत अफसाना बना के भूल न जाना ने हिमेश रेशमिया की प्रसिद्धी को और भी अधिक बढ़ाया। इस गाने को इमरान हाशमी के साथ अश्मित पटेल की जोड़ी पर फिल्माया गया था। इस गाने में प्यार और दर्द मिश्रण होने के साथ ही हिमेश रेशमिया की ने इसको अमर कर दिया।
वहीं हिमेश रेशमिया की आवाज के साथ इमरान हाशमी की जोड़ी की बात की जाए तो 2007 में आई फिल्म बुड बॉय- बैड बॉय का गीत मेरी आवारगी खास पहचान रखता है। इस गाने में पर्दे पर इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता रहे। संगीत प्रेमियों ने इस गाने को काफी पसंद किया।
