26 साल बाद भी बरकरार है इस गाने का जादू, ऐश्वर्या राय के अंदाज ने बना रखा दीवाना
Old Bollywood Song evergreen : हिंदी फिल्मों ने एक से बढ़कर एक ऐसे गाने दिए हैं, जो हमेशा ही लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं। कुछ गीत ऐसे हैं, जो कितना ही समय बीत जाए, वे हमेशा ताजा रहते हैं। जब भी इन गीतों को सुनते हैं, उसी ताजगी का आभास होता है, जो उस गाने के रिलीज होने के समय हुआ था। ऐसा ही एक गाना है वर्ष 2000 में आई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के से।
ढाई अक्षर प्रेम के फिल्म का यह गाना मेरा माही बड़ा सोणा है... यह गाना अपने विशेष फिल्मांकन के साथ-साथ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी के साथ बहुत ही पसंद किया गया। जब अभिनेत्री ऐश्वर्या पर यह गाना फिल्माया गया उनकी उम्र महज 26 साल रहीं।
इस गाने के बोल के साथ-साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कॉस्ट्यूम भी काफी पसंद की गई। क्योंकि जिस प्रकार से उनका पारंपरिक श्रृंगार किया गया, वह इस पूरे गीत को काफी आकर्षक बना देता है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के लिए अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी, जिससे यह गीत काफी जीवंत हो गया।
ढाई अक्षर प्रेम के फिल्मी के इस गीत मेरा माही बड़ा सोणा है.. में ऐश्वर्या राय बहुत अधिक खूबसूरत अंदाज में दिखीं। इस गाने में उन्होंने साड़ी के साथ विशेष गहने जैसे मांग टीका और पारंपरिक श्रृंगार भी पहना है। इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ उनका यह गीत सुपर हिट हुआ।
