logo

PANIPAT के विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यनर में युवक ने लगाई आग, CCTV में हुआ कैद

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा एमएलए हॉस्टल में पानीपत के भाजपा विधायक प्रमोद विज की गाड़ी में मंगलवार रात को किसी अज्ञात युवक ने आग लगा दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में दिखा रहा है कि एक युवक गाड़ी का शीशा तोड़कर आग लगा रहा है। युवक ने लाल जैकेट पहनी हुई है। शीशे पर बार-बार वार करके उसे तोड़ा और उसने आग लगाने के लिए कोई पेट्रोल गाड़ी में डाला, फिर लाइटर से आग लगाकर भाग गया। चंडीगढ़ पुलिस ने एमएलए हास्टल में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाल ली है।

PANIPAT के विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यनर में युवक ने लगाई आग, CCTV में हुआ कैद

जानकारी के मुताबिक बात दें कि पानीपत के विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यूनर गाड़ी एमएलए हॉस्टल के बाहर खड़ी थी। वे मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। रात्रि ठहराव के दौरान रात 12 बजे युवक ने शीशा तोड़ा और उसके बाद गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

PANIPAT के विधायक प्रमोद विज की फॉर्च्यनर में युवक ने लगाई आग, CCTV में हुआ कैद

सेक्टर तीन की थाना पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्ड निकाल लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से सेक्टर तीन थाने में शिकायत दे दी गई है। पुलिस आरोपी की शिनाख्त करने में जुटी है। आग लगाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

TEAM VOICE OF PANIPAT