logo

Haryana के 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, आज मौसम रहेगा साफ

 

वायस ऑफ पानीपत ( शालू मौर्या):- हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, जबकि बुधवार से फिर से लू और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी.. हालांकि पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर मंगलवार को मौसम में जरूर देखने को मिलेगा.. सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया..

Haryana के 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, आज मौसम रहेगा साफ

प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.. मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से फिर से लू का येलो अलर्ट जारी किया है.. जिसके तहत बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा.. जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं.. वहीं, 16 अप्रैल को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट नहीं है..

TEAM VOICE OF PANIPAT