logo

हरियाणा में ग्राम पंचायत के पैसों में गड़बड़ी पर महिला सरपंच सस्पेंड, देखें पूरा मामला 

 
हरियाणा में ग्राम पंचायत के पैसों में गड़बड़ी पर महिला सरपंच सस्पेंड, देखें पूरा मामला 

Sarpanch Suspended : हरियाणा में ग्राम पंचायत के रुपयों में गड़बड़ी के आरोप में महिला सरपंच को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई डीसी द्वारा मामले की जांच के बाद की गई है। अब गांव में बहुमत वाले पंच को सरपंच का चार्ज दिया जाएगा। 

मामला कुरुक्षेत्र जिले की कंवारखेड़ी गांव का है। यहां ग्राम पंचायत के फंड में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद उपायुक्त एवं जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने कार्रवाई की है।  पूरे मामले की बात करें तोगांव के ही शिकायतकर्ता ने सरपंच पर पंचायत के फंड और सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद के उपमंडल अभियंता की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी को पंचायत से जुड़े विकास कार्यों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जांच के दौरान कमेटी ने पंचायत से संबंधित दस्तावेज मांगे। इसके अलावा 6 अक्टूबर को शिकायतकर्ताओं और संबंधित पक्षों की मौजूदगी में गांव कंवारखेड़ी में मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान सरपंच की ओर से कमेटी को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात भी सामने आई।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंचायत के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े निष्कर्ष दर्ज किए। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सरपंच को अपना पक्ष रखने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया।

हालांकि, सुनवाई के दौरान सरपंच अपने बचाव में कोई ठोस दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद उपायुक्त ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, निलंबन की अवधि में संबंधित सरपंच ग्राम पंचायत के किसी भी कामकाज या आधिकारिक कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। पंचायत के फंड और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।