logo

हरियाणा पुलिस के लिए सर्दियों का ड्रेस कोड लागू, जुराब से लेकर जैकेट तक के मानक तय

 
हरियाणा पुलिस के लिए सर्दियों का ड्रेस कोड लागू, जुराब से लेकर जैकेट तक के मानक तय

Haryana Police winter dress code : सर्दियां दस्तक देने लगी हैं, ऐसे में हर कोई सर्दी के कपड़ों की तैयारी कर रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने भी अपने जवानों के लिए सर्दी की वर्दी के लिए कोड निर्धारित कर दिया है। इसके तहत किया गया है कि सर्दी में कोई भी पुलिसकर्मी अपनी मर्जी से गर्म जैकेट नहीं पहन सकेगा।

इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा जो ड्रेस कोड निर्धारित किया है, पुलिसकर्मियों को उसी में रहना होगा। इसके लिए तय हुआ है कि सर्दी के मौसम में हरियाणा पुलिस के जवानों को एंगोरा शर्ट, सर्ज खाकी पैंट, खाकी जर्सी के साथ वहीं जैकेट पहन सकेंगे जो पुलिस मुख्यालय से स्वीकृत है। इतना ही नहीं पुलिस मुख्यालय से जवानों के लिए जुराब का भी निर्धारण किया गया है। 

इसको लेकर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि हरियाणा पुलिस द्वारा वर्दी के लिए 15 नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी की व्यवस्था होती है। इस साल ठंड जल्दी शुरू हो रही है, ऐसे में इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। 

नहीं पहन सकेंगे मनपसंद जैकेट
सर्दी के मौसम में कई बार पुलिसकर्मी अपनी मनपसंद जैकेट पहनते हैं। इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि आदेशों में साफ है कि जो वर्दी के मानक पुलिस मुख्यालय से स्वीकृत हैं, वही डिजाइन और पैटर्न पहना जा सकता है। इसके लिए सर्दियों में एंगोरा शर्ट और सर्ज खाकी पैंट निर्धारित की गई है।

दरअसल एंगोरा शर्ट एक खास प्रकार की ऊन से बनी होती है, जो भेड़ की ऊन से कई गुणा गर्म रहती है। यह ऊन खरगौश के रोएं से प्राप्त होती है। ऐसे में यह अधिक मुलायम होती है।