logo

पटाखों पर क्यों नहीं लगा पूरी तरह बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा, 25 नवंबर तक फैसला लेने का समय दिया

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- शादी- ब्याह, बारात, चुनावी जीत या फिर जश्न का कोई भी अवसर हो.. दिल्ली में पूरे साल भर पटाखों और आतिशबाजी पर पाबंदी लग सकती है.. दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहां की वह इस बारे में विचार कर रही है.. कोर्ट ने कहा कि पटाखों के प्रतिबंध केवल विशिष्ट महिने के दौरान ही क्यों लागू किए जाते है.. जबकि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण साल भर एक समस्या बन सकती है..

पटाखों पर क्यों नहीं लगा पूरी तरह बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा, 25 नवंबर तक फैसला लेने का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार से पटाखों के प्रतिबंध के आदेशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदम पर जवाब मांगा.. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से 25 नवंबर तक जवाब मांगा है.. कोर्ट ने कहा हमारा मानना है कि कोई भी धर्म ऐसी किसी गतिविधि को प्रोत्साहित नहीं करता है जिससे प्रदूषण पैदा होता है.. अगर इस तरह के पटाखे जलाए जाते है तो इससे नागरिकों के स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों पर असर पड़ेगा..  

TEAM VOICE OF PANIPAT