33.4 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsWEATHER

हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी के आसार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को तो फरीदाबाद के बोपानी में आटोमेटिक वेदर सिस्टम ने दिन के समय 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं हिसार (एडब्ल्यूएस) 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग की मौसम वेधशाला पर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जून में लगातार गर्मी बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब मौसम विज्ञानियों की मानें तो शुक्रवार रात्रि मौसम में बदलाव हो सकता है।

मगर इसका अधिक प्रभाव हरियाणा में देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक देखने को मिल सकती है। सिर्फ दिन का तापमान ही नहीं बल्कि रात्रि का तापमान  भी लोगों को गर्मी का अहसास करा रहा है। दिन के समय गर्म हवा की चपेट में आकर जहां लोग बीमार हो रहे हैं तो रात्रि के समय भी काफी गर्म महसूस होता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने पर 10 जून देर रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव संभावित है। जिससे 11 व 12 जून को आंशिक बादल तथा बीच बीच में कहीं कहीं धूल भरी हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है। इसके बाद में 13 जून से 15 जून के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में HPSC का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी

Voice of Panipat

एशियन गेम्स में हरियाणवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, 7 गोल्ड सहित अब तक जीते 21 मेडल

Voice of Panipat

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थागित

Voice of Panipat