logo

सांसद का पहला प्रयास चढ़ा सिरे, PANIPAT के इस जगह पर 72 घंटे मे खोले जाएंगे दोनो तरफ यूटर्न

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- जीटी रोड पर बाबा जोध सचियार गुरुद्वारे के पास दोनों तरफ के यूटर्न खोले जाएंगे। ये यूटर्न अगले 72 घण्टों में बना दिए जाएंगे। यह जानकारी करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने दी।

सांसद का पहला प्रयास चढ़ा सिरे, PANIPAT के इस जगह पर 72 घंटे मे खोले जाएंगे दोनो तरफ यूटर्न

सांसद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम जल्द से जल्द जाम मुक्त करने के लिए आवश्यक कार्य जल्द से जल्द करें। इसी दिशा में बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा के पास यूटर्न खोले जाने को लेकर एनएचआई के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में सहमति के बाद इस सम्बंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से एनओसी उपायुक्त पानीपत कार्यालय को प्राप्त हो गई है।

सांसद का पहला प्रयास चढ़ा सिरे, PANIPAT के इस जगह पर 72 घंटे मे खोले जाएंगे दोनो तरफ यूटर्न

उन्होंने बताया कि इन यूटर्न को खोलने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि उक्त कार्य अगले 72 घण्टे में पूर्ण किया जाए। ये यू टर्न बनने से सेक्टर11-12 के निवासियों को काफी सुविधा होगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT