26.3 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

दर्दनाक हादसा- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- ठंड व कोहरे के कारण सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं तेज रफ्तार के कारण भी आए दिन ये सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के करनाल शहर में नेशनल हाईवे पर सेक्टर-4 के पास एक भयंकर हादसा हो गया। इसमें मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार थे।

बताया जा रहा है कि हादसा किसी अज्ञात वाहन के साथ हुआ, जो टक्कर मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घरौंडा के रहने वाले हैं। जो अपने घर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रात को सूचना मिली कि सेक्टर-4 के पास हाईवे पर हादसा हुआ है। मौके पर आकर देखा तो बाइक के परखच्चे उड़े हुए थे। एक युवक बाइक से 10 फीट तो दूसरा करीब 20 दूर पड़ा था। दोनों की मौत हो चुकी थी। सड़क पर काफी खून बहा मिला।

युवकों के पास मिले संपर्क नंबर पर फोन करके हादसे की सूचना दी है। हादसा किस वाहन के साथ हुआ अभी कोई जानकारी नहीं मिली। इसकी जांच की जाएगी। पहचान होने के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमाटम के लिये भेज दिया गया है व परिवार को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फिर से महंगा हो गया गोल्ड, अब इस भाव में खरीदना पड़ेगा

Voice of Panipat

मौसम की उठा-पटक जारी, 14 को बारिश की आंशका

Voice of Panipat

युवक से पहले पूछा नाम और फिर की मारपीट, पढ़िए पूरा मामला.

Voice of Panipat