हरियाणा-राजस्थान से यूपी का सफर होगा आसान! हटने जा रहे है ये 11 टोल प्लाजा, देखें लिस्ट
NHAI Barrier-Free Tolls: हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को जल्द ही बेहतर सफर के साथ-साथ सस्ती यात्रा का लाभ भी मिलने जा रहा है। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा- उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थिति 2 टोल प्लाजा हटाए जा रहे हैं। इसको लेकर भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई द्वारा प्रक्रिया की जा रही है।
एनएचएआई द्वारा इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 टोल प्लाजा और हरियाणा सीमा पर स्थित दो टोल प्लाजा से बैरियर हटाए जाएंगे। यहां पर अब नई व्यवस्था यानी मल्टी लेन फ्लो फ्री (एमएलएफएफ) टोल की सुविधा होगी।
इससे वाहन चालकों को लाभ होगा कि उनको टोल भुगतान के लिए बैरियर पर रूकना नहीं होगा। वाहन सीधे तेज गति से टोल बैरियर पार कर जाएंगे। इससे वाहनों के ईंधन की बचत होगी, जिससे सफर सस्ता होगा। इसको लेकर एनएचएआइ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित का कहना है कि अगले 9 महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
ऐसे काम करेंगे नए टोल प्लाजा
नए लगने वाले टोल बैरियर को आधुनिक यंत्रों से लैस किया जाएगा। क्योंकि इसमें वाहनों को बिना रूक निकाला जाएगा, ऐसे में रेडियो-फ्रीक्वेंसी सिग्नल द्वारा वाहन के नंबर व फास्टैग की स्कैनिंग की जाएगी। ऐसे में तेज गति से ाआने वाले वाहनों के फास्टैग खाते से टोल की निर्धारित राशि काटी जा सकेगी।
खाते या वॉलेट में रखें राशि
इस नियम के तहत जहां सुगम यात्रा मिलेगी, वहीं चालकों को अपने फास्ट टैग वॉलेट या इससे जुड़े खाते में राशि रखनी होगी। क्योंकि जब वाहन टोल प्लाजा से निकल जाएगा, इसके बाद यह राशि काटी जाती है। ऐसे में अमान्य फास्टैग के साथ या टोल दिए बिना निकलने वाले वाहन मालिक को ई-नोटिस भेजा जाएगा। यह नोटिस मिलने के 72 घंटे में टोल राशि को चुकाना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो दोगुना राशि का भुगतान करना होगा।
इन हाईवे पर मिलेगी सुविधा
इसके तहत एनएचएआई द्वारा की जा रही व्यवस्था को मेरठ-नजीबाबाद हाईवे पर भनारा टोल व मेरठ में मवाना टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। इसके अलावा पानीपत - बिजनौर-नगीना हाईवे पर मुजफ्फरनगर के मुजेहरा टोल प्लाजा को भी योजना के तहत शामिल किया गया है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के कुराना टोल प्लाजा, दिल्ली स्थिति अक्षरधाम से सहारनपुर - उत्तराखंड जाने हाईवे के बागपत में बने जीवना टोल व शामली के दभेड़ी टोल प्लाजा पर भी सुविधा मिलेगी।
वहीं हरियाणा के पानीपत - बिजनौर-नगीना हाईवे पर पानीपत के तामशाबाद टोल व शामली- मुजफ्फरनगर की सीमा पर स्थित जगाहेड़ी टोल प्लाजा को शामिल किया गया है। हरियाणा के भिवानी से गढ़मुक्तेश्वर टोल पर शामली के पटनी प्रतापपुर स्थित टोल और मेरठ स्थित भूनी टोल के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मथुरा से मेवात के बीच स्थित किरंज टोल प्लाजा पर नई व्यवस्था हो जाएगी।
इसके साथ ही गाजियाबाद से उत्तराखंड जाने वाले हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा, दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद जिले के बदरपुर-फरीदाबाद टोल प्लाजा पर भी नई तकनीक के टोल बैरियर काम करेंगे।
