Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में ट्रेक्टर ट्राली चोर गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बेगा रोड़ पर गांव राक्सेहडा रकबा के खेतों से ट्राली चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गांव संजौली अड्डा से वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिजेंद्र निवासी गन्नौर व राजीव उर्फ राजू निवासी संजौली के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक गांव संजौली अड्डा पर एक सोनालिका ट्रेक्टर लेकर खड़े है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान बिजेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गन्नौर व राजीव उर्फ राजू पुत्र दरिया सिंह निवासी संजौली के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 21 मार्च की रात बेगा रोड़ पर गांव राक्सेहडा रकबा के खेतों में खड़ी दो ट्राली (डम्पर) चोरी करने की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा। ट्राली चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में राजपाल पुत्र मामन निवासी राक्सेहडा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी राजीव के खिलाफ ट्रेक्टर ट्राली चोरी के 6 व आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ थ्रेसर चोरी का 1 अभियोग दर्ज है। आरोपी राजीव कुछ दिन पहले की जेल से बेल पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रेक्टर बरामद कर रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहा से आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपी के ठिकानों का पता लगा पकड़ने व चोरीशुदा ट्राली बरामद करने का प्रयास करेंगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज से भारत पर  DONALD TRUMP का  50 % टैरिफ लागू, ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट पर असर

Voice of Panipat

पानीपत:- जेल में मोबाइल फोन मिलने के मामले में दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लाई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat

Online मंगाए थे 25 प्लेट समोसे, डॉक्टर को चुकाना पड़ा 1.40 लाख रुपये

Voice of Panipat