logo

हरियाणा के टूरिस्टो ने किया मसूरी मे हंगामा, इस बात को लेकर शुरू हुआ विवाद ? खबर को पूरी पढ़े

 

वॉयस ऑफ पानीपत ( तमन्ना गोयल)- उत्तराखंड के मशहूर हिल- स्टेशन मसूरी में गुरुग्राम से आए टूरिस्टों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। मामूली कार टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि टूरिस्टों ने दूध की खाली क्रेट उठाकर लोकल लोगों के सिर पर हमला कर दिया।

कैसे शुरू हुआ बवाल?

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम से कुछ युवक मसूरी घूमने आए थे। रात के समय माल रोड के पास उनकी कार लोकल लोगों की कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। और विरोध करने पर गुरुग्राम के टूरिस्ट भड़क गए और हाथापाई पर उतर आए जिसके बाद उन्होने मारपीट शुरू कर दी । स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर पर्यटकों ने उनके साथ भी लड़ाई करना शुरू कर दिया। एक पर्यटक ने दूध का क्रेड उठाकर स्थानीय निवासी के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

हरियाणा के टूरिस्टो ने किया मसूरी मे हंगामा, इस बात को लेकर शुरू हुआ विवाद ? खबर को पूरी पढ़े

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही मुख्य आरोपी नीरव राघव को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली है।
सड़क पर पर्यटकों की इस गुंडागर्दी को देखकर पिक्चर पैलेस और बाटा शोरूम के पास भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पर्यटकों को चारों तरफ से घेर लिया और वहां काफी हंगामा हुआ।

स्थानीय लोगो का गुस्साः

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर (NCR) से आने वाले कुछ हुड़दंगी शराब पीकर पर्यटन के बहाने शहर का माहौल बिगाड़ रहे हैं, जिससे मसूरी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इसके खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाने की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT