logo

इसराना विधानसभा में तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को

 

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) - पानीपत इसराना विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया है कि यात्रा की शुरूआत मतलौडा मंडी से कि जाएगी। और खत्म भालसी गांव में किया जाएगा। और इस यात्रा का कार्यक्रम हरियाणा के विकास एंव पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेगें। आप को बता दे कि इस तिरंगा यात्रा का मतलब लोगों में देश के प्रति प्यार और एकता का भावना बढ़ाना है।

इसराना विधानसभा में तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को

यात्रा मतलौडा अनाज मंडी से शुरू होगी और मार्केट के रास्ते मतलौडा बस स्टैंड पहुंचगी।बताया जाता है कि मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हरियाणा में भी इस अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें और तिरंगे के सम्मान का संदेश आगे बढ़े। 12 अगस्त को बड़ी संख्या में लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। साथ ही उन्होंने लोगों से तिरंगे का सम्मान बनाए रखने और इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

TEAM VOICE OF PANIPAT