logo

Haryana News: गुरुग्राम नगर-निगम को बम से उड़ाने की धमकी, निगम कमिश्नर को भेजी मेल

 

हरियाणा के गुरुग्राम के नगर -निगम ऑफिस (Municipal Corporation Office) में सनसनी फैल गई। यहां नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुग्राम निगम कमिश्नर को धमकी भरा एक ईमेल भेजा गया। जिसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा- तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं।  फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे नगर निगम परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम निगम कमिश्नर को भेजी ये मेल

Haryana News: गुरुग्राम नगर-निगम को बम से उड़ाने की धमकी, निगम कमिश्नर को भेजी मेल