logo

रात के अंधेरे में डूबे हजारों गांव, हरियाणा में 40000 बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार; एस्मा लगाने की तैयारी 

Haryana News: सरकार पैरलल लाइसेंस रोकने के बजाय कर्मचारियों को एस्मा लगाने की धमकी दे रही है।haryana news
 
रात के अंधेरे में डूबे हजारों गांव

Haryana News : हरियाणा को देर रात 10 बजे से बिजली कर्मियों की हड़ताल शरू हो चुकी है । जिसका सही से असर अब देखने को मिला है । हैरानी की बाद है की प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हजारों गांव रात के अँधेरे में डूबे हुए है । 
 

वहीँ सरकार की तरफ से इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है । यहाँ तक हैरानी की बात ये भी है की बिजली मंत्री के भी हैरान करने वाले ब्यान आ रहे है , वहीँ जनता का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है । लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर निकलने शरू हो चुके है । 


कर्मचारी का साफ साफ कहना है की वो अब पीछे नहीं हटने वाले है, क्योंकि इसके पीछे उनका कोई पर्सनल फायदा नहीं है वो बच्चों के भविष्य के साथ साथ किसानों और आमजन के लिए आवाज उठा रहे है , क्योंकि प्रइवेटेजेशन होने के बाद ये प्राइवेट कंपनियां अपनी मन मर्जी से सब कुछ निर्धारित करने वाली है ।

 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के दो जिले गुरुग्राम और नूह में बिजली का काम अब प्राइवेट कंपनियों को देने जा रही है। वहीँ बिजली कर्मचरियों ने सरकार को साफ़ साफ शब्दों में कह दिया है की जब तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी उनकी हड़ताल जारी रहने वाली है।


अब ऐसे में सरकार ने इसे लेकर अपना प्लान B तैयार किया था और बिजलीघरों में अधिकारीयों के साथ पुलिस स्टाफ को लगाया है । लेकिन यह रणनीति पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है । क्योंकि फाल्ट की वजह से प्रदेश के हजारों गांव रात के अँधेरे में डूबे हुए है ।


 

अधिक जानकारी के लिए बता दे हड़ताल का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम, हांसी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर और अंबाला में देखने को मिल रहा है ।

एस्मा लगाने की धमकी 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की बिजली सेवाएं बाधित नहीं होने देने के लिए प्रदेश सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तकनीकी कर्मचारी व सुपरवाइजर बुलाने का प्रयास कर रही है। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के संगठनों से कर्मचारियों को हरियाणा न भेजने को कहा है। लांबा ने आरोप लगाया कि सरकार पैरलल लाइसेंस रोकने के बजाय कर्मचारियों को एस्मा लगाने की धमकी दे रही है।haryana news