logo

PANIPAT: 7 दिन पहले खरीदी थी नई कार, 12 मिनट में चोरो ने चुराए कार के चारो टायर

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत शहर के सबसे व्यस्त रोड में गोहाना रोड पर आधी रात के बाद चोर एक नई कार के टायर चोरी कर ले गए। इन चाेरों ने महज 12 मिनट में ही टायर निकाले और अपनी कार में डालकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना रिकार्ड हो गई है। गोहाना रोड पर इस तरह की चोरी से हर कोई हैरानी में पड़ गया है।

PANIPAT: 7 दिन पहले खरीदी थी नई कार, 12 मिनट में चोरो ने चुराए कार के चारो टायर

गोहाना रोड पर ललित गोयल का एलके होंडा शोरूम है। उन्होंने पिछले सप्ताह साढ़े बारह लाख में सफेद रंग की वरना कार खरीदी थी। कार शोरूम के बाहर ही खड़ी की थी। दरअसल, ऊपर ही उनका परिवार रहता है। ललित ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे काले रंग की एक कार में चोर आते हैं। आते ही उनकी कार के पास पहुंचते हैं। औजारों से कुछ ही मिनटों में टायर निकाल ले जाते हैं।

कार को ईंटों के सहारे खड़ी कर गए। सुबह जब ललित गोयल बाहर निकले तो कार देखकर हैरान रह गए। सीसीटीवी में दिख रहा है कि केवल एक चोर ही 12 मिनट में टायर निकाल लेता है। यानी एक टायर निकालने में उसने महज चार मिनट लिए। टायरों की कीमत करीब 70 हजार होगी। गोहाना रोड पर ही किशनपुरा पड़ता है। इस एरिया में कार के टायर चोरी करने की घटना पहले भी हो चुकी है। इसके बावजूद चोर पकड़े नहीं जा रहे...

TEAM VOICE OF PANIPAT