logo

1 नवंबर से बदल जाएंगे यह नियम, जान लें आपके लिए क्या है जरूरी?

वंबर महीना पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र को लेकर महत्वपूर्ण होता है, वहीं इस दिन म्यूचुअल फंड के साथ दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक नियम भी बदलने वाले हैँ।
 
1 नवंबर से बदल जाएंगे यह नियम

Rule Change From Today : नवंबर महीना कई मायने में खास रहने वाला है। क्योंकि इस दिन कई प्रकार के नियम बदल रहे हैं, जो आपके दैनिक जीवन पर असर डालेंगे। क्योंकि इससे आपकी जेब पर भी सीधा असर पड़ने वाला है।

जहां एक ओर नवंबर महीना पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र को लेकर महत्वपूर्ण होता है, वहीं इस दिन म्यूचुअल फंड के साथ दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक नियम भी बदलने वाले हैँ।

 

नवंबर महीना मुख्य रूप से उन पेंशर्नस के लिए अहम होता है, जिनको जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करना होता है। क्योंकि इसके बिना पेंशन रूक जाएगी। ऐसे में जो पेंशनर्स बिना किसी रुकावट के यह लाभ जारी रखना चाहते हैं, उनको जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है। इसके लिए 1 नवंबर से आधिकारिक रूप से विंडो खोली जा रही है। 


इसके तहत पेंशनर्स 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैँ। इसके लिए हालांकि उस बैंक में भी प्रमाण पत्र दिया जा सकता है, जहां पेंशन आती है। वहीं घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए डाक विभाग डोरस्टेप सर्विस दे रहा है। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

इसके अलावा नवंबर महीने में होने वाला बदलाव निवेश को लेकर है। क्योंकि मार्केट रेगुलेटर सेबी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अब सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर डाइरेक्ट म्यूचुअल फंड प्लान डिफॉल्ट विकल्प के रूप में दिखाई देंगे। इसका लाभ निवेशकों को होगा। क्योंकि वे बिना डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन वाले कम खर्च वाले प्लान का चुनाव कर सकेंगे। इससे लंबे समय के निवेश में बेहतर रिटर्न मिल जाएगा।

वहीं नवंबर महीने में दिल्ली एनसीआर में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू हो रहे हैं। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI मानक वाले वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इसके अलावा डीजल बस और भारी वाहन भी दिल्ली में आने पर रोक रहेगी। 


साथ ही जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है, उनको पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए सख्त नियम बन चुका है। 

रसोई गैस की कीमतों में संशोधन
साथ ही 1 नवंबर को रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों की नई दरों की समीक्षा करने का काम करती हैं। इससे 1 नवंबर से कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो जाएंगे।