logo

Haryana के 6 जिलों में आज गरज चमक के साथ होगी बरसात

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है… हरियाणा 6 जिलों में बारिश हो सकती है... वहीं, शुक्रवार को चार जिलों चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में बरसात हुई थी… जिसके बाद से मौसम बदला हुआ है..

Haryana के 6 जिलों में आज गरज चमक के साथ होगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जिलों में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है… जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं.. प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा... 11 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, जबकि 14 जिलों कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है..

Haryana के 6 जिलों में आज गरज चमक के साथ होगी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा.. इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है.. अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है..

TEAM VOICE OF PANIPAT