logo

HARYANA में इस दिन होगी तेज बरसात, तापमान में आएगी गिरावट

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- इन दिनों कई राज्यों में शीतलहर वाली ठंड भले ही खत्म होने लगी है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है.. हरियाणा के मौसम का भी कुछ ऐसा ही हाल है.. मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 फरवरी को हरियाणा में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है.. आज प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.66 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके अलावा अधिकतम तापमान 23.48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है... वहीं 8 और 9 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश की भी संभावना बताई जा रही है..

HARYANA में इस दिन होगी तेज बरसात, तापमान में आएगी गिरावट

*जानें 5 दिनों का मौसम का हाल*

8 फरवरी को हरियाणा का न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की उछाल देखने को मिलेगी और यह 10.71 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.. इसके अलावा अधिकतम तापमान 25.54 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है... वहीं 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.65 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.28 डिग्री होने की आशंका है.. इसी तरह 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.43 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.17 डिग्री रहने की संभावना है.. इस तरह धीरे-धीरे मौसम बदलते जाएगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा..11 फरवरी की बात करें तो इस दिन तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार जा चुका होगा, जबकि अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा.. वहीं 12 फरवरी को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14.72 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT