हरियाणा में गुल हो सकती है 3 दिन बति! 22 अक्टूबर से 3 दिन हड़ताल पर रहेंगें बिजली कर्मचारी
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में तीन दिन बिजली का संकट गहरा सकता है। क्योंकि 22 अक्टूबर से बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है। वहीँ साफ़ साफ़ शब्दों में कर्मचारियों ने चेताया कि अगर हड़ताल के दौरान कोई बिजली लाइन में फ्लाट है तो बिजली कर्मचारी उसको ठीक नहीं करेंगे। ऐसे में चलती लाइन पर दिक्कत होना लाजमी है और ऐसे में लोगों को बिजली की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
जानिए इसके पीछे की वजह
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के बिजली कर्मचारी प्रदेश के दो जिले गुरुग्राम व नूहं की बिजली सप्लाई का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध कर रहे है। बिजली विनियामक आयोग (HERC) ने इसके लिए ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड’ को लाइसेंस जारी करेगी।
बिजली कर्मचारियों ने पिछले कुछ माह पहले भी इसके विरोध में हड़ताल ( strike) का ऐलान किया था, लेकिन उस समय प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज के आश्वासन पर बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया था, लेकिन इस बार बिजली विनियामक आयोग (HERC) ने लाइसेंस ही जारी कर दिया है।
ऐसे में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल होना संभव है। हालांकि प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज ने बिजली विनियामक आयोग (HERC) के इस फैसले पर विरोध जताया है और उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि निजी कंपनी इलेवन पावर को लाइसेंस जारी करना बिजली व्यवस्था के निजीकरण किया जा रहा है। इसका बिजली कर्मचारियों के साथ किसान, मजदूर भी एकजुट होकर विरोध करेंगे।
22, 23 और 24 अक्टूबर को हड़ताल
इसके विरोध में 22, 23 और 24 अक्टूबर को प्रदेश के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार निजी कंपनी इलेवन पावर का लाइसेंस रद्द नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। राठी के अनुसार कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की संयुक्त कार्रवाई समिति के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
