30.6 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

करनाल की महिला खिलाड़ियों ने तीन स्पर्धाओं में चैंपियनशिप की हासिल.

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- करनाल की महिला खिलाड़ियों ने खेलो हरियाणा-2021 में तीन स्पर्धाओं में चैंपियनशिप हासिल की है। यमुनानगर में आयोजित वालीबाल स्पर्धा में करनाल की टीम स्वर्ण पदक लेकर ओवरऑल चैंपियन बनी। गुरुग्राम में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में करनाल की टीम स्वर्ण पदक लेकर स्टेट चैंपियन बन गई। वहीं कुरुक्षेत्र में हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में करनाल की 11 खिलाड़ी भाग लेने गई थीं और आठ मेडल जीतकर लाईं। साइकिलिंग खिलाड़ी कुरुक्षेत्र से साइकिल पर करनाल कर्ण स्टेडियम पहुंचीं जहां नोडल खेल अधिकारी सुमित सिहाग, खेल उपनिदेशक सत्यदेव मलिक व जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया ने बेटियों का स्वागत किया।

साइकिलिंग में मधुबन पुलिस अकादमी में रहने वाली अंशुल ने दो स्वर्ण पदक व एक टीम मेडल रजत पदक जीता। नीलाक्षी ने एक कांस्य, शिवानी ने रजत व एक कांस्य, सावन ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा राहुल ने रजत व अंगद ने रजत पदक प्राप्त किया। साइकिलिंग कोच ओंकार सिंह, मुकेश शर्मा व देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PM मोदी से ममता बनर्जी करेंगी मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

Haryana में घर बनाने के लिए सरकार दे रही रुपये, ऐसे करें Apply

Voice of Panipat

पानीपत को मिला हरियाणा पोषण पुरस्कार योजना में तृतीय स्थान,एडीसी प्रीति ने दी बधाई

Voice of Panipat