logo

हरियाणा में इन कर्मचारियों का खंगाला जायगा रिकॉर्ड, जानें 24 साल पहले के गड़े-मुर्दे क्यों उखाड़ रहा है विभाग 

मुख्यालय ने सभी इकाइयों के प्रमुखों से इन कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और ड्यूटी का पूरा ब्योरा मांगा है।
 
हरियाणा में इन कर्मचारियों का खंगाला जायगा रिकॉर्ड

Haryana News-Vop : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की हरियाणा पुलिस में वर्ष 2002 में तकनीकी ट्रेड के तहत भर्ती हुए 550 कांस्टेबलों का रिकॉर्ड 24 साल बाद खंगाला जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों के प्रमुखों से इन कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और ड्यूटी का पूरा ब्योरा मांगा है। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के नाम, वर्तमान रैंक, बेल्ट नंबर, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, जाति, श्रेणी और ट्रेड के साथ वर्तमान तैनाती का विवरण मांगा है। सबसे अहम कॉलम यह है कि कर्मचारी तकनीकी काम कर रहा है या सामान्य ड्यूटी।


या है वजह 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि संबंधित कर्मचारी अपनी तकनीकी ट्रेड के अनुसार काम कर रहे हैं या उनसे सामान्य पुलिस ड्यूटी ली जा रही है। जिसके बाद विभाग ने जांचने के लिए यह कदम उठाया है .Haryana News-Vop


जारी हुआ आदेश 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजनी होगी। इन पदों पर 14 जून 2002 को भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें चालक, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, फार्मासिस्ट, तैराक और अग्निशमन कर्मी शामिल थे।Haryana News-Vop