logo

PANIPAT बार एसोसिएशन के नए प्रधान बने सुरेंद्र दूहन

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- PANIPAT बार एसोसिएशन के नए प्रधान का चुनाव हो गया है। जिस तरह सूरेंद्र दूहन चर्चा में सबसे आगे रहे वैसे ही वोट लेने के मामले में भी सबसे आगे रहे। सुरेंद्र दूहन को बार एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। बता दें कि त्रिकोणीय मुकाबले में दुहन ने हासिल किए 714 मत, जबकि वाइस प्रेसिडेंट सुनील वधवा औऱ इसके साथ ही वैभव देशवाल सेकेट्री औऱ श्याम बत्रा ज्वाईंट सेकेट्री बने हैं। इसके साथ-साथ ही जितेंद्र रावल कैशियर बने हैं। इस बार देर रात तक मतगणना होती रही। सर्द रात में भी वकीलों की धड़कनें बढ़ी रहीं। पल-पल मतगणना का इंतजार करते रहे। जिसके बाद उन्हें जीत हासिल हुई है।

PANIPAT बार एसोसिएशन के नए प्रधान बने सुरेंद्र दूहन

बता दें कि मतगणना में देरी होने के कारण परिणाम भी देरी से जारी हो सके। दरअसल, मतपेटियों में ही पर्चियां इधर से उधर हो गईं। आपत्ति जताए जाने पर बार-बार काउंटिंग की गई। इस वजह से देरी पर देरी होती गई। प्रधान पद पर ही करीब ग्यारह बजे परिणाम निकाला जा सका। उपप्रधान पर मतगणना अभी नहीं हो सकी थी। वर्ष-2020 में भी दूहन ने चुनाव लड़ा था। तब सामने थे शेर सिंह खर्ब। खर्ब को उस समय 680 और दूहन को 643 वोट मिले थे। पर दूहन ने फिर से प्रयास किया और जीत हासिल कर ली।

PANIPAT बार एसोसिएशन के नए प्रधान बने सुरेंद्र दूहन

एडवोकेट वैभव देशवाल ने भी दूहन की तरह दूसरी बार में जीत हासिल की है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। तब उन्हें एडवोकेट सुनील शर्मा ने हराया था। वोटों का अंतर भी ज्यादा था। देर रात को ही वकीलों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सुरेंद्र दूहन को कंधे पर उठा लिया। जमकर नाचे, मिठाइयां खिलाई गईं। वैसे, जश्न का दौर आगे भी चलेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT