हरियाणा में कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी, 21 अक्टूबर तक HRMS पर डाटा अपलोड करना अनिवार्य
HARYANA NEWS: हरियाणा से इस वक्त की बिजली कर्मियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के HR कार्यालय, हिसार द्वारा कर्मचारियों के HRMS रिकॉर्ड को सही एवं पूर्ण करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जारी हुए आदेश के अनुसार आपको डाटा उपलोड करना अनिवार्य होगा।
निगम ने दिए सख्त निर्देश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं DDO को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी के HRMS डेटा की जाँच करके सभी जानकारियाँ सही एवं पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
इन चीजों को बारीकी से करें चेक
- ▪️ कर्मचारी का व्यक्तिगत विवरण एवं जन्मतिथि
- ▪️ सेवानिवृत्ति की तिथि एवं वर्तमान तैनाती का स्थान
- ▪️ छुट्टियों का रिकॉर्ड एवं वैवाहिक स्थिति
- ▪️ परिवार का विवरण एवं संबंधित जानकारियाँ
- ▪️ पदोन्नति से संबंधित प्रविष्टियाँ
- ▪️ सेवा सत्यापन का विवरण एवं लागू नियम
- ▪️ निलंबन एवं दंड से संबंधित रिकॉर्ड
गलत जानकारी पर होगी सख्त कार्रवाई
अधिक जानकारी के लिए बता दे की निर्देशों के अनुसार, HRMS पोर्टल पर गलत, अधूरी या झूठी जानकारी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के साथ-साथ जिम्मेदार Checker/Maker की जवाबदेही भी तय की जा सकती है।
यहां देखें जारी आदेश

