logo

वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो संभलें! भारी बारिश के बीच पहाड़ो से गिर रहे है पत्थर

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- देर शाम को झमाझम बारिश से हिमकोटी क्षेत्र में जगह-जगह पहाड़ो से पत्थर गिरने से मां वैष्णो देवी का बैटरी कार मार्ग रात को बंद कर दिया गया.. इसके चलते यात्री पारंपरिक मार्ग से आ जा रहे है.. उधर, किश्तवाड़-गुलाबगढ़ मार्ग छह दिन बाद भी नहीं खुल पाया..

वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो संभलें! भारी बारिश के बीच पहाड़ो से गिर रहे है पत्थर

प्रशासन ने परियोजना के काम में लगी कंपनी को भी सहायता के लिए लगाया, फिर भी प्रयास नाकाम रहा.. अब 118 आरसीसी पर ही दारोमदार टिका है, लेकिन आरसीसी के पास भी अभी कोई ठोस योजना नहीं बन पा रही है.. 118 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग ने कहा कि अभी इसमें और समय लग सकता है, लेकिन कितना समय लगेगा यह उन्होंने नहीं बताया.. पहाड़ से मलबा अधिक गिरा है..

जम्मू में मानसून के दस्तक देने से शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान श्रीनगर के बराबर पहुंच गया है..राहत पाने के लिए वे दिनभर आसमान को तकते रहे, लेकिन शाम तक कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर कहीं वर्षा नहीं हुई.. जम्मू का अधिकतम तापमान 34.3 और श्रीनगर का तापमान 34.2 डिग्री रहा.. झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल कश्मीर के लोग शुक्रवार को भी शुष्क मौसम से जूझते रहे..

TEAM VOICE OF PANIPAT