September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

New Delhi-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है.. रेलवे ने मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली (New delhi) से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन (Special train) चलाई है.. आपको बता दे कि ट्रेन संख्या 04071 गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी आज रात 6 सितंबर सवा 11 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी.. जोकि अगले दिन 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी..

बता दे कि रेलवे ने नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी (New Delhi – Mata Vaishno Devi) कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन 04071/04072 का संचालन शुरू किया है.. ट्रेन 6 सितंबर की रात सवा 11 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी.. वापसी में 9 सितंबर को 04072 गति शक्ति स्पेशल ट्रेन कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.. वहीं, ट्रेन संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी.. वापसी में 04082 स्पेशल ट्रेन 10 सितंबर को कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT 

Related posts

एक-दो दिन में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश

Voice of Panipat

सोनीपत: समारोह से लौटे तो घर से गायब मिले 11 लाख के जेवर, AC मैकेनिकों पर चोरी का शक..!

Voice of Panipat

हरियाणा में 1 IAS व 3 HCS अफसरों के तबादले

Voice of Panipat