logo

हरियाणा में बर्थडे से दिन पहले युवक के साथ हुआ कुछा ऐसा, मौके पर पहुंची पूलिस

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल जिले के गांव अमृतपुर रोड पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला ..सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.. वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि कि उनके बेटे की हत्या की गई है.. उसे पहले नीचे ही मारा गया, उसके बाद पेड़ पर लटका दिया गया.. उनका कहना है कि उनका बेटा पेड़ पर चढ़ नहीं सकता था, क्योंकि उसके पैर में लोहे की रॉड पड़ी है.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.. वहीं पुलिस ने उसके शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है..

हरियाणा में बर्थडे से दिन पहले युवक के साथ हुआ कुछा ऐसा, मौके पर पहुंची पूलिस

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान केहर सिंह के बेटे मनीष (23) के रूप में हुई है.. वह मोहदीनपुर गांव का रहने वाला था.. बताया जा रहा है कि कल उसका जन्मदिन था और 27 को उसकी बहन की शादी भी है..

परिजनों ने बताया कि मनीष का करीब 5 साल पहले गांव में कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था.. उस मामले में कोर्ट केस चल रहा था.. 21 नवंबर को मनीष की कोर्ट में तारीख थी.. वह घर से कोर्ट के लिए निकल गया था, लेकिन  वापस घर नहीं लौटा.. रात को करीब 12 बजे तक उसकी तलाश करते रहे.. उसका फोन भी बंद था.. सुबह हमें उसका शव पेड़ पर लटका मिला.. जहां उसका शव मिला है वहां आना-जाना बहुत कम होता है.. फिलहाल  आपको बता दे कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है..  

TEAM VOICE OF PANIPAT