32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

प्रेमी के साथ फरार हो रही थी बहन, भाई ने पीछा कर रोका तो गंवानी पड़ी जान

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के पानीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पानीपत के गांव नामुंडा में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है. गांव के ही एक प्रेमी के साथ बहन घर से फरार हो रही थी जिसका पता चलने पर उसके 18 साल के भाई ने उनका पीछा किया लेकिन उसे जान गंवानी पड़ी.पीछा करने पर बहन के प्रेमी ने अपने दोस्त और परिवारजनों को बुलाकर रास्ते में प्रेमिका के भाई वंश की बेरहमी से पिटाई की जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया और सड़क पर घंटों पड़ा रहा.वंश के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और उसको लेकर हॉस्पिटल के लिए निकले जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों पर मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

मृतक का चाचा प्रवीण ने बताया कि नामुंडा गांव के रहने वाले वंश को अपनी बड़ी बहन पर शक हुआ कि वह किसी के साथ गलत संबंधों में है. वंश ने पहले अपनी बहन व उसके प्रेमी को दो तीन बार समझाया था कि हम इज्जतदार हैं, ऐसा मत करो. वंश की बहन व उसके प्रेमी ने वंश को धमकी दी कि हमारे बीच में मत आओ, नहीं तो तुझे मार डालेंगे. 

गुरुवार को वंश की बहन कॉलेज के लिए घर से निकली. वह घर से बहाना बनाकर निकली थी कि मैं कॉलेज जा रही हूं. नामुंडा गांव से ऑटो में बैठ कर प्रेमी के कॉलेज में आई. वंश की बहन जब शहर पहुंची तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.चाचा ने बताया कि वंश ने अपनी बहन को रोकने का भी प्रयास किया पर बहन ने मना कर दिया कि मैं तो इसी के साथ जाऊंगी. वंश इस बात से बहुत परेशान हो गया था. उन्होंने वंश को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया व उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रदेश में अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन हुआ पेपरलैस, हर माह बचेगे करीब 50 हजार ए-4 साइज पेपर

Voice of Panipat

BANK ACCOUNT से हर महीने कटते हैं इतने रुपये, जानिए कहां जाता है

Voice of Panipat

HARYANA:- ट्राईसिटी मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 4KM बढ़ी, अब ISBT-जीरकपुर से जुड़ेगा पंचकूला

Voice of Panipat