Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

बहन-जीजा गए वैक्सीन लगवाने, घर लौटने पर मिली बुरी खबर.

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- काबड़ी रोड पर कच्ची फाटक के पास बिल्लू कॉलोनी में अशोक कुमार पुत्र जयसिंह ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अशोक करीब 9ः30 बजे मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसके बाद जीजा-बहन वैक्सीन लगवाने के लिए चले गए। घर पर 7 साल की बेटी तनीषा, 3 साल का बेटा मयंक और अशोक थे। दोनो बच्चे टीवी देख रहे थे और अशोक दूसरे कमरे में था।

बेटी दूसरे कमरे में फ्रिज से पानी लेने के लिए गई तो अशोक फंदे पर लटका था। तब उसने पड़ोसिया को बताया। पड़ोसियो ने बंटू को फोन किया तो वे घर पहुंचे। 3 भाई व एक बहन में अशोक सबसे छोटा था। उसके पिता दिल्ली में सब्जी बेचते हैं। पुराना औद्योगिक थाना एसएचओ कमलजीत ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसलिए उसने सुसाइड किया है।

Related posts

दो चचेरी बहने हुई लापता, मोबाइल भी जा रहे Switch Off, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

300 रूपये के लिए 11 बार कार चढ़ा कर की युवक की हत्या, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में रोडवेज बसों का आज चक्का जाम

Voice of Panipat