एक झटके में 8720 रुपए तक गिरे चांदी के रेट, सोना भी हुआ सस्ता, Gold silver price today
Silver price crash : सोना-चांदी के बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में 8,720 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही एक किलो चांदी का भाव घटकर 1.69 लाख रुपये पर आ गया है। खास बात यह है कि चांदी की कीमत करीब 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपये के स्तर से नीचे पहुंची है। सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,429 रुपये घटकर 1 लाख 34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपये और चांदी 1.78 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। यानी पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले दोनों कीमती धातुओं के दाम में बड़ी कमी आई है।
नवंबर में सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते
इस महीने के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। 30 अक्टूबर को एक किलो चांदी का भाव करीब 1.86 लाख रुपये था, जो अब घटकर 1.69 लाख रुपये रह गया है। इस तरह चांदी करीब 17 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है। वहीं, सोने की कीमत भी इसी अवधि में लगभग 6 हजार रुपये नीचे आई है। 30 अक्टूबर को 10 ग्राम सोना करीब 1.40 लाख रुपये का था।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोने की खरीदारी करते समय सिर्फ बाजार भाव देखना ही पर्याप्त नहीं है। ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क के जरिए सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही खरीदारी के दिन IBJA जैसे विश्वसनीय स्रोतों से सोने का बाजार भाव जरूर जांच लें।
