logo

Silver पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार

 

वायस ऑप पानीपत (शालू मौर्या):- चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है.. मीडिया में छपी खबरों के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 8,775 रुपए बढ़कर 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई है… इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी… 18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी…. यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा… जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे... मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब ऑल-टाइम हाई पर है..

Silver पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार

आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना भी 936 रुपए बढ़कर 1,32,713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है... इससे पहले ये कल यानी, 16 दिसंबर को 1,31,777 रुपए पर था... वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था...

Silver पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार

TEAM VOICE OF PANIPAT