दिल्ली से हरियाणा होते हुए हिमाचल तक रातभर दौड़ेगी रोडवेज बस, सुबह साढ़े 9 बजे बैजनाथ
Delhi to Baijnath bus time : हरियाणा रोडवेज के झज्जर डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ तक बस सेवा संचालित की जा रही है। बाबा बैजनाथ एक्सप्रेस नाम से चलने वाली यह बस दिल्ली से बैजनाथ जाने वाली आखिरी बस है।
यह बस झज्जर से चलकर बहादुरगढ़, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा और पालमपुर होते हुए बैजनाथ पहुंचती है। इस बस का संचालन चालक नवीन देशवाल कर रहे हैं।
बस झज्जर से शाम 4:40 बजे रवाना होती है और शाम 5:45 बजे बहादुरगढ़ पहुंचती है। इसके बाद रात 8:40 बजे दिल्ली से बैजनाथ के लिए रवाना होती है। बस रात 10:20 बजे पानीपत, 11 बजे करनाल और रात 12:10 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है।
यहां से रात 2:20 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-43 से होते हुए सुबह 4:30 बजे ऊना, सुबह 7 बजे कांगड़ा और करीब 9 बजे बैजनाथ पहुंचती है। चंडीगढ़ से भी बैजनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस एक सुविधाजनक विकल्प है।
वापसी में बस बैजनाथ से शाम 6:20 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। यह शाम 7 बजे पालमपुर, रात 8:45 बजे कांगड़ा और रात 11 बजे ऊना पहुंचती है। इसके बाद रात 1:20 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-17, सुबह 3:40 बजे पानीपत और सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचती है। यहां से बस सुबह 7 बजे गुरुग्राम होते हुए झज्जर के लिए रवाना होती है।
इस बस सेवा से हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। खासकर दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, पालमपुर और कांगड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए रात के समय यह बस एक बेहतर परिवहन विकल्प है।
